Monday, May 26, 2008

स्तन सम्बन्धी समस्याएं


स्तन सम्बन्धी समस्याएं
(क) स्तन में लम्प
स्तन सम्बन्धी अन्य समस्याएं
-
स्तनों में लम्प होने के क्या कारण होते हैं?
-
माहवारी के दौरान स्तनों में क्या बदलाव महसूस होता है?
-
स्तन में कैंसरविहीन फोड़े के क्या कारण होते हैं?
-
लड़की के स्तन कब बनने शुरू होते हैं?
-
क्या किशोरियों को स्तन का कैंसर हो सकता है?
-
स्तन कितने बड़े होने चाहिए?
-
किशोरावस्था में स्तनों में लम्प हो जाने के सामान्य कारण क्या हैं?
-
यदि आपकी मां और बहन के स्तन छोटे हों तो क्या आपके भी छोटे होंगे?
-
स्तनपान न कराने वाली औरतों में स्तन पीड़ा का अति सामान्य कारण क्या है?
-
क्या अलग-अलग माप के स्तनों का होना सामान्य माना जाएगा?
-
किन महिलाओं में फाइब्रोकाइसटिक स्तन की स्थिति बनने की अधिक सम्भावना रहती है?
-
यदि किसी के स्तन छोटे हो तो क्या करना चाहिए?
-
क्या स्तनों से स्राव का होना प्राकृतिक है?
-
महिला को पूरी तरह विश्वास कैसे होगा कि उसका लम्प कैंसर नहीं है?
-
स्तन कैंसर की आशंका किन कारणों से होती है?
-
लम्प की उपस्थिति को जल्द से जल्द जानने के लिए क्या कदम उठायें?
-
अपने आप स्तन परीक्षण कैसे किया जाता है?
-
मैमोग्राम क्या होता है?
-
इन्फैक्शन के कारण स्तन का लम्प कैसे हो जाता है?
स्तन में लम्प
स्तनों में लम्प होने के क्या कारण होते हैं?स्तनों में लम्प हो जाने के अनेक कारण हैं। इनमें से कुछ कारण तो हानि विहीन होते हैं जबकि अन्य कुछ दर्द भरे अथवा खतरनाक भी हो सकते हैं। इसमें संक्रमण, चोट, कैंसरविहीन फोड़ा या कैंसर भी शामिल है।
स्तन में कैंसरविहीन फोड़े के क्या कारण होते हैं?स्तन में कैंसरविहीन फोड़े में (1) फाइब्राडिनोमा (2) स्तन काइसटिस (3) फाइब्रोकाइसटिक रोग शामिल हैं।
क्या किशोरियों को स्तन का कैंसर हो सकता है?हां, पर जो भी हो किशोरावस्था में यह बहुत ही कम पाया जाता है। दूसरी ओर हम कह सकते हैं कि जीवन में किसी भी समय स्तनों में लम्प हो सकते हैं।
किशोरावस्था में स्तनों में लम्प हो जाने के सामान्य कारण क्या हैं?किशोरावस्था में आमतौर पर होने वाले स्तन लम्प निम्नलिखित है- (1) काइसटिसः प्रायः माहवारी से एक दम पहले ये काइसटिस बड़े हो जाते हैं, नरम बन जाते हैं और दर्द करते हैं, हो सकता है कि वे एक ही रात में दिखने लगे (2) फाइब्रोडिनोमास- ये भरे हुए, मुलायम एवं दृढ़ सुसाध्य लम्प जो कि किशोरावस्था के अन्त में या विशांति के आरम्भ में सामान्यतः होते हैं। ये दूसरे इस प्रकार के अति सामान्य सुसाध्य लम्प हैं जो महिलाओं को होते हैं और किसी भी आयु में हो सकते हैं।
स्तनपान न कराने वाली औरतों में स्तन पीड़ा का अति सामान्य कारण क्या है?फाइब्रोकाइसटिक स्तन रोग ही स्तनपान न कराने वाली औरतों में स्तन पीड़ा का अति सामान्य कारण है। यह सुसाध्य स्थिति है जिसे कि स्तन का कैंसर मान बैठने की भूल नहीं करनी चाहिए।
किन महिलाओं में फाइब्रोकाइसटिक स्तन की स्थिति बनने की अधिक सम्भावना रहती है?फाइब्रोकाइसटिक स्तन की स्थिति सामान्यतः 30 वर्ष या उसके अधिक आयु की औरतों को प्रभावित करती है।
क्या स्तनों से स्राव का होना प्राकृतिक है?यदि स्राव में रक्त हो या पस जैसा हो तो वह संक्रमण या ट्यूमर के होने जैसी गम्भीर स्थिति का सूचक होता है। इसके लिए डाक्टर से परामर्श आवश्यक है।
महिला को पूरी तरह विश्वास कैसे होगा कि उसका लम्प कैंसर नहीं है?पक्के विश्वास के बस एक ही तरीका है कि टिशु के सैम्पल (बायोप्सी) का टैस्ट करायें। बायोप्सी करने के भी कई ढंग हैं। कई बार, एक महीने सुई से किया जाता है (एफ एच ए)। एफ एच ए रक्त की जांच जैसे होता है कि एक सुई चुभाकर रक्त बाहर निकाला जाता है। लम्प की सही जगह का निर्धारण करने के लिए या तो लम्प को महसूसर करना होता है, अगर वह महसूस न हो पाये चो अल्ट्रासाउण्ड या मैमोग्राम करते हुए एफ एल ए किया जाता है।
स्तन कैंसर की आशंका किन कारणों से होती है?आशंका वह है जब रोग लगने की सम्भावनाओं में वृद्धि होती है। अध्ययन के परिणामस्वरूप स्तन कैंसर की सम्भावना निम्नलिखित स्थितियों में बताई गई है। (1) स्तन का कैंसर बड़ी उम्र की औरतों को आमतौर पर होता है, 60 से ऊपर सम्भावना और भी बढ़ जाती है। (2) जिस महिला के एक स्तन में कैंसर हो, उसके दूसरे स्तन में भी होने की सम्भावना बढ़ जाती है। (3) यदि मां, बहन या बेटी को स्तन का कैंसर हो तो महिला को खतरा अधिक रहता है। (4) जिन औरतों का माहवारी चक्र 12 वर्ष की आयु से पहले शुरू हुआ हो उनको भी बड़ा खतरा रहता है। (5) जिन औरतों की कभी सन्तान न हुई हो (6) जिन औरतों ने जीवनभर कभी कामकाज न किया हो। (7) बहुत अधिक वजन वाली और अति गरिष्ठ भोजन करने वाली औरतों को खतरा रहता है।
लम्प की उपस्थिति को जल्द से जल्द जानने के लिए क्या कदम उठायें?उसके लिए जरूरी है कि (1) महिला नियमित रूप से स्वयं स्तनों का परीक्षण करती रहे (2) मैमोग्राम करायें।
अपने आप स्तन परीक्षण कैसे किया जाता है?अपने आप स्तन परीक्षण के पांच चरण हैं।
चरण 1 - कन्धों को सीधा करके और बाहों को नितम्बों पर रखते हुए अपने स्तनों को शीशे में देखना शुरू करें। आपको देखना है - (1) स्तन अपने सामान्य आकार, माप और रंग के हैं। (2) उनका आकार बराबर है - कहीं कोई विकास अथवा सूजन दिखाई न दे। यदि आपको निम्नलिखित कोई भी बदलाव नजर आये तो एकदम डाक्टर को बतायें। (1) त्वचा में कहीं गड्डे हो रहे हैं, सिकुड़न या फैलाव आ रहा है (2) निप्पल की जगह बदल गई है या अन्दर की ओर धस गया है (बाहर की ओर उभरे रहने की अपेक्षा) (3) लालिमा, कड़ापन, रैश या सूजन।
चरण 2 - अब अपनी बांह को ऊपर उठाकर उन्ही बदलावों को पुनः देखें।
चरण 3 - शीशे मे देखते देखते निप्पल को अंगुली और अंगुठे के बीच दबायें और निप्पल से होने वाले स्राव को परखें (वह दूध जैसा तरल पदार्थ या रक्त हो सकता है)
चरण 4 - अगले चरण में, आप लेटकर अपे स्तनों को महसूस करें, बायें सतन को जांचने के लिए बांये का और दायें स्तन को जांचने के लेए बांये हाथ को इस्तेमाल करें। हाथ की पहली कुछ अंगुलियों को सीधा रखकर और मिलाकर दृढ़ परन्तु कोमल स्पर्श का प्रयोग करें।
चरण 5 - अन्ततः खड़े होकर या बैठकर अपने स्तनों को जांचें। चौथे चरण में बताई गई प्रक्रिया से पूरे स्तन को भली भांति जांचे।
मैमोग्राम क्या होता है?मैमोग्राम एक रेडियो डॉयग्नोस्टिक विधि है जिसमें महसूस किए जाने से भी पहले स्तन के लम्प को देखा जा सकता है।
इन्फैक्शन के कारण स्तन का लम्प कैसे हो जाता है?स्तनपान कराने वाली महिलाओं में स्तन की इन्फैक्शन हो जाना विशेषकर सामान्य है। जब निप्पल की त्वाचा में घाव होता है या फट जाती है जैसा कि दूध पिलाने से हो जाता है तब उस घाव में बैक्टीरिया प्रवेश कर जाते हैं जिसके परिणामस्वरूप पस बन जाता है। (पास की गहरी थैली) या ऊपर की त्वचा में इन्फैक्शन होने से उसमें लालिमा आ जाती है।
उपर
स्तन सम्बन्धी अन्य समस्याएं
माहवारी के दौरान स्तनों में क्या बदलाव महसूस होता है?माहवारी से तुरन्त पहले औरतें अपने स्तनों में साइकलिकल बदलाव महसूस करती है जैसे कि सूजन दर्द, ढीलापन आदि। यह प्राकृतिक है और इस्ट्रोजन एवं प्रोजेस्टीरोन नामक हॉरमोन्स के प्रभाव से होता है।
लड़की के स्तन कब बनने शुरू होते हैं?यह समझ लेना महत्वपूर्ण है कि सतनों के बनने के समय में प्राकृतिक विविधता है। उदाहरण के लिए किसी के स्तन 9 वर्ष की आयु में उगते हैं तो किसी प्राकृतिक रूप से 14 वर्ष में शुरू भी नहीं होते।
स्तन कितने बड़े होने चाहिए?स्वास्थ्य की दृष्टि से कोई आदर्श माप नहीं है। हममें से कुछ लम्बे हैं तो कुछ नाटे। इसी प्रकार किसी के बड़े, मध्यम या छोटे स्तन होते हैं।
यदि आपकी मां और बहन के स्तन छोटे हों तो क्या आपके भी छोटे होंगे?स्तन के माप पर जीन सम्बन्धी कुछ प्रभाव रहता है। कुछ स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस प्रकार विवाद करते हैं। एक ही परिवार में मां, बहन और बेटी के स्तन माप में अन्तर दिखाई देना कोई असामान्य बात नहीं हैं।
क्या अलग-अलग माप के स्तनों का होना सामान्य माना जाएगा?अलग-अलग माप के स्तनों का होना अत्यन्त सामान्य है। यौवनारम्भ में जब स्तनों का विकास होता है तो लड़कियों के स्तनों और निप्पलों का माप अलग-अलग होना अत्यन्त बात है। हर कोई अलग होता है, किन्ही दो महिलाओं के सतन एक जैसे नहीं दिख सकते। वस्तुतः मानवों में विषमता एक सामान्य बात है- कि उनके हाथ पैर आदि शारीरिक अंग अपने साथी से अलग आकार और माप के होते हैं। उन्हें एक माप का बनाने के लिए सहायक ब्रा या अन्य विशिष्ट सामग्री की मदद से उन्हें एक जैसा बनाया जा सकता है। उनसे मदद मिल सकती है।
यदि किसी के स्तन छोटे हो तो क्या करना चाहिए?स्तन ग्रन्थियों और मोट टिशुस से बनते हैं। स्तन के माप का निर्धारण चर्बी की मात्रा से होता है अतः इन्हें बड़ा करने का एक साधन तो यही है कि अपना वजन बढ़ा लो। प्रोटीन बहुल भोजन जैसे कि दालें- सोयाबीन, राजमा आदि अण्डे, दूध मांसाहार और चपाती, ब्राउन ब्रेड, चावल, मेवे आदि स्वास्थ्यवर्धक कार्बोहाइड्रेडस को अधिक मात्रा में लेने से बढ़ सकाता है। व्यायाम करने से देखने में बड़े लगने लगते हैं, चर्बी नहीं बढ़ती, स्तनों के नीचे मांसपेशियां बड़ी हो जाती हैं।

No comments:

Post a Comment

कामुक कहानियाँ डॉट कॉम

राज शर्मा की कहानियाँ पसंद करने वालों को राज शर्मा का नमस्कार दोस्तों कामुककहानियाँब्लॉगस्पॉटडॉटकॉम में आपका स्वागत है। मेरी कोशिश है कि इस साइट के माध्यम से आप इन कहानियों का भरपूर मज़ा ले पायेंगे।
लेकिन दोस्तों आप कहानियाँ तो पढ़ते हैं और पसंद भी करते है इसके साथ अगर आप अपना एक कमेन्ट भी दे दें
तो आपका कया घट जाएगा इसलिए आपसे गुजारिश है एक कमेन्ट कहानी के बारे में जरूर दे

460*160

460*60

tex ade

हिन्दी मैं मस्त कहानियाँ Headline Animator

big title

erotic_art_and_fentency Headline Animator

big title